फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में 3000 घरों को दी निर्माण सामग्री : निक्का

Thu, 25 Dec 2025 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कंडवाल स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रणवीर सिंह निक्का। -स्रोत ः जागरूक पाठ
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 3 हजार कच्चे घरों को पक्का करवाने के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान हर घर पक्का का जो वादा जनता से किया था, उस पर वह पूरी तरह डटे हुए हैं और पांच साल के कार्यकाल में लगभग 4 हजार घरों को पक्का करवाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कंडवाल स्थित कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकार वार्ता में विधायक निक्का ने कहा कि तीन वर्षों से वह क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद वे अपनी विधायक निधि और भाजपा के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों की सांसद निधि से नूरपुर के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में छोटे-छोटे खेल मैदान विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें