फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोरलेन के सभी मुख्य जंक्शनों पर बनाएं शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को फोरलेन के सभी प्रमुख जंक्शनों और चौराहों पर जनसुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए हैं। धर्मशाला में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने एनएचएआई को प्रमुख चौराहों पर शौचालयों का निर्माण करने तथा रात के समय सड़क सुरक्षा व दृश्यता बढ़ाने के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को अक्सर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा रात में अंधेरे के कारण चौराहों पर हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने अधिकारियों को उचित स्थान चिह्नित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यहां बने हैं जंक्शन
सिहुणी से राजोल खंड में लदवाड़ा, रैत और 32 मील सहित तीन मुख्य जंक्शन हैं। वहीं कछियारी से भंगवार तक 6 बड़े और 12 छोटे जंक्शन बनाए गए हैं, जिनमें कछियारी, दौलतपुर (दो), रसूह चौक (दो) और रानीताल प्रमुख हैं।
विज्ञापन

-
अभी तक लिखित आदेश नहीं पहुंचे हैं। निर्देश मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि फोरलेन से गुजरने वाले वाहन चालकों व यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। -जतिंद्र वर्मा, एचआर, भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें