फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द गठित होगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी : विनय

Tue, 28 Jul 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कार्यकर्ता ( - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार का सोमवार को नूरपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अजय महाजन की अगुवाई में स्वागत किया। चंबा की ओर जाते समय नूरपुर में रुके प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की तैयारियों का खाका खींचा।
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर पार्टी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और बहुत जल्द नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों और राज्य विरोधी रवैये को लेकर कांग्रेस जनता की अदालत में जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आम जनता, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ रही है और प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें