फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत मल्ली, कांगड़ा के विकास पर की चर्चा

Mon, 28 Sep 2026 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिलते हुए कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
धर्मशाला। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान पुनीत मल्ली ने प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता पद की अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ निभाएंगे।
पुनीत मल्ली ने कहा कि कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल से ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बैठक में जिले के संगठनात्मक ढांचे को धार देने और विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को गति देने पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें