फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वोट चोरी के आरोपों पर पालमपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। वोट चोरी के आरोपों को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने पालमपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया लोकतंत्र में वोटों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेताओं राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, चेतन चौहान और अन्य नेताओं ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के लिए खतरा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन पूरे देश में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उपमहापौर नीलम मलिक, पार्षद कविता मिन्हास, सविता राठौर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें