रैहन (कांगडा)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती जवाली में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में दिए उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी ने कहा कि राजीव गांधी का देश को आधुनिक और विकसित भारत की ओर ले जाने में अहम योगदान रहा है। सूचना, संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। उनका सपना एक डिजिटल और प्रगतिशील भारत का था, जिस दिशा में आज पूरा देश आगे बढ़ रहा है।