फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर ब्लॉक पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी बनीं बीडीसी अध्यक्ष

Thu, 18 Jun 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर ब्लॉक समिति के चेयरमैन व बाईस चेयरमैन विधायक भवानी सिंह पठानिया के साथ। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की ब्लॉक समिति (बीडीसी) को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों मुख्य पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर गोलवां निवासी अनीता कुमारी और उपाध्यक्ष पद पर जगनोली निवासी कुलवंत सिंह सोमल विजयी रहे।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया एसडीएम फतेहपुर एवं पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान बीडीओ सुभाष अत्री भी उपस्थित रहे। चुनाव में सभी 27 निर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के मुकाबले में अनीता कुमारी को 16, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अर्चना देवी को 11 मत प्राप्त हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए कुलवंत सिंह को 16 और शमशेर सिंह को 11 मत मिले।
परिणाम घोषित होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक समिति की पहली बैठक 27 जून को पंचायत समिति हॉल में होगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक एवं हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विकास और जन विश्वास की जीत है।
ऑल्टो कार में पहुंचे पठानिया
चुनाव के दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया की सादगी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। वे किसी वीआईपी काफिले या बड़ी गाड़ी के बजाय अपनी निजी ऑल्टो कार में साधारण तरीके से चुनाव स्थल पर पहुंचे। परिणाम घोषित होने और कार्यकर्ताओं को बधाई देने के बाद वे उसी ऑल्टो वाहन में वापस भी रवाना हो गए, जिसकी परिसर में मौजूद लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें