फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंडवाल-जसूर सड़क की हालत खस्ता, हादसों का डर

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। हिमाचल के प्रवेश द्वार कंडवाल से लेकर सियूनी तक के 37 किलोमीटर के फोरलेन के प्रथम चरण का काम शुरू हुए तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं कंडवाल से जसूर बोड़ के मध्य स्थित सड़क पर व्यापक दर्जनों ब्लैक स्पॉट्स जो कभी भी हादसे का कारण बनकर जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस भाग में कहीं कच्ची तो कहीं पक्की सड़क है तथा जहां ये दोनों सड़कें आपस में जुड़ती हैं, वहां पर बजरी और कच्चा रास्ता है। इस कारण वाहन चालक असहज तथा हादसे का शिकार हो रहे हैं। राजमार्ग के इस भाग पर यातायात का काफी दबाव है।

इन सड़कों से नागावाड़ी खन्नी लिंक रोड, बरंडा रिट कंदरोली रोड, नगलाहड़ औद्योगिक क्षेत्र, बोड़- गनोह रोड भी जुड़े हुए हैं। जसूर स्थित ओवर ब्रिज के कार्य के चलते भी कस्बे की सड़कों पर गड्ढे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय कारोबारियों नितिन महाजन, रॉकी, कल्लू शर्मा, महेश सक्सेना, सूरज महाजन, रमन मेहरा, नरेश अग्रवाल, लक्की आदि का कहना है कि कस्बे में ओवरब्रिज का कार्य कछुआ चाल से चला हुआ है। इसके चलते उनके कारोबार पर काफी असर पड़ा है। एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह का कहना है कि राजमार्ग पर व्यापक ब्लैक स्पॉट्स हटाने व कस्बे में तारकोल बिछाने के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें