डमटाल (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (आईटी और इनोवेशन) गोकुल बुटेल ने प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने बताया कि इंदौरा में युवाओं को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले हैं और यहां इससे अधिक रोजगार के अवसर खोजने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है। कुछ उद्योगों में स्थानीय कामगारों के साथ किए जा रहे मतभेद की शिकायतों पर उन्होंने सुनवाई का आश्वासन दिया। मंदिर के पुजारी नितिन महंत और पंडित सुनील शर्मा ने उन्हें मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंदिर सुधार सभा के मैनेजर देवेंद्र गौतम, कांग्रेस नेता डॉ. अशोक कुमार और डॉ. गणेश धीमान आदि उपस्थित रहे। संवाद