फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गज्ज मेें अवैध खनन की मुख्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गज्ज मेें अवैध खनन की मुख्यमंत्री से की शिकायत
विज्ञापन

अनदेखी पर चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
नगरोटा सूरियां/बरियाल (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कलरू और जवाली विधानसभा के गांव सपेल के पास गज्ज खड्ड में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे जवाली और शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले गज्ज खड्ड पर बने पुल को खतरा बढ़ गया है। यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो पुल कभी भी गिर सकता है। कलरू गांव के ग्रामीणों रमेश चंद, छोटू राम, महिंद्र सिंह, अशोक कुमार, परमजीत सिंह, संजय कुमार, अश्विनी कुमार आदि ने बताया कि परगोड़ पंचायत के कलरू गांव के लोगों का नगरोटा सूरियां बाजार और बच्चों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सपेल में आने-जाने का एकमात्र साधन गज्ज खड्ड पर बना यह पुल ही है। गज्ज खड्ड में कलरू में लगे स्टोन क्रशर के मालिक जेसीबी लगाकर अवैध खनन धड़ल्ले से कर रहे हैं। सकी उन्होंने लिखित शिकायत लोक निर्माण विभाग और माइनिंग अधिकारी से भी की, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखकर मांग की है कि यदि समय रहते कलरू के पास गज्ज खड्ड में हो रहे अबैध खनन को नहीं रोका गया तो आने वाले पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

कलरू को सपेल के साथ जोड़ने वाले गज्ज खड्ड पुल के लिए ग्रामीणों ने लंबा संघर्ष किया था। 2012 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। मतदान अधिकारियों को खाली मतदान पेटियां लेकर जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें