फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों को दिया जाए मुआवजा : चेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव एवं व्यापार मंडल रैहन के प्रधान चेतन चंबियाल ने विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के मंड क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि पौंग बांध से छोड़े गए पानी ने मंड क्षेत्र में किसानों की फसलों, घरों और उपजाऊ जमीन को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को हुए लाखों रुपये के नुकसान का उचित मुआवजा जल्द दिया जाए। वर्ष 2023 में भी पौंग बांध से छोड़े गए पानी के कारण रियाली और मंड क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान हुआ था। आज तक प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के घर पानी की भेंट चढ़ चुके हैं। सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और सहायता उपलब्ध करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें