फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला खंड में बीपीएल परिवारों के चयन के लिए कमेटियां गठित

Thu, 10 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के तहत एक से 30 अप्रैल तक बीपीएल परिवारों के चयन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। हर पंचायत की तीन सदस्यीय चयन कमेटी में ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

यह कमेटी अपनी पंचायत की सूची बनाकर बीडीओ कार्यालय को भेजेगी। पहली से 30 अप्रैल तक पंचायत के इच्छुक परिवार जो बीपीएल में शामिल होना चाहते हैं, तो अपने आवेदन आवश्यक घोषणा पत्र के साथ संबंधित पंचायत में प्रस्तुत कर सकते हैं। जुलाई में आयोजित होने वाली ग्राम सभा में मामले पर पारदर्शी चर्चा करने के उद्देश्य के लिए सत्यापन समिति की ओर से तैयार की गई सूचियों को सार्वजनिक जांच के लिए 15 जून तक ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा।
उधर, बीडीओ धर्मशाला अभिनीत कात्यायन ने बताया कि बीपीएल चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। आवेदनकर्ता 30 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें