फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कमेटी ने किया जयसिंहपुर कॉलेज का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांब (कांगड़ा)। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से स्थायी संबद्धता के संबंध में गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से गठित निरीक्षण कमेटी में प्रो. कुलभूषण चंदेल के अतिरिक्त डॉ. विनय कुमार शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. किरण कुमार, डॉ. संगीता सिंह आदि मौजूद रहे। कमेटी ने महाविद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब सहित प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक वर्ग ने कमेटी के समक्ष महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। निरीक्षण के उपरांत कमेटी की ओर से महाविद्यालय को तीन वर्ष के लिए स्थायी संबद्धता देने के लिए सिफ़ारिश की गई । इस मौके पर डॉ. सुरजीत राणा, प्रो. रविंद्र जग्गी, डॉ. अर्पित कायस्थ, प्रो. विकास कालोत्रा, डॉ. इंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें