ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में गुलमोहर ईको क्लब की ओर से स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इसमें शतरंज और कबड्डी के मैच करवाए गए। शतरंज में कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने गणेश बहादुर के नेतृत्व में प्रथम स्थान, साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने शोएब के नेतृत्व में द्वितीय और विवेक के नेतृत्व में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में संदीप की टीम ने प्रथम और आयुष की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि ऐसे ही आयोजनों से बच्चो में सहयोग और टीम की भावना जागृत होती है। इस मौके पर ईको क्लब प्रभारी अंकिता शर्मा, प्रवक्ता वाणिज्य विकास धीमान, सहित प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, डीपीई अशोक कुमार, पीईटी श्यामा और स्टाफ मौजूद रहा।