फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रानीताल बाजार के समीप ट्रक और कार में टक्कर

विज्ञापन
रानीताल में बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। स
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल के तहत आते रानीताल में बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते दोनों ही गाड़ियों को नुकसान हुआ है, जबकि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कार कांगड़ा की ओर से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक देहरा की ओर से आ रहा था। इस दाैरान लेन को लेकर हुई असमंजस की स्थिति की वजह से ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम चला हुआ है, जिसकी वजह से कभी एक लेन तो कभी दूसरे लेन को खोल दिया जाता है, जिस कारण यह हादसा पेश आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें