फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिद्धबाड़ी में बाइक और कार की टक्कर

Thu, 20 Aug 2026 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सिद्धबाड़ी में दुर्घटना के बाद आपस में उलझते वाहन मालिक। -संवाद
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। जिला मुख्यालय के पास सिद्धबाड़ी स्थित घंटाघर के समीप बुधवार शाम पंजाब के गुरदासपुर से आए बाइक सवार श्रद्धालुओं और स्थानीय युवक की कार में टक्कर हो गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और बिना पुलिस केस के मामला आपस में ही सुलझा लिया गया। स्थानीय निवासी दिनेश, रेखा और नितेश ने कहा कि श्रद्धालुओं का स्वागत है, लेकिन नियमों की अनदेखी से जान का खतरा रहता है। उन्होंने पुलिस से चेकिंग बढ़ाने और बिना हेलमेट व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के चालान काटने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें