सीएम ने राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस समारोह में विजेताओं को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ढलियारा काॅलेज में 32वीं राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने विजेता स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साइंस स्किट में बेस्ट एक्टर सोलन स्कूल की पलक रही। बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर मंडी के पंकज वर्मा और सोलन के मुनीश शर्मा बेस्ट डायरेक्टर घोषित किए गए। मैथेमेटिकल ओलंपियाड जूनियर प्रतियोगिता में भारत भारती पब्लिक स्कूल कुल्लू के आर्यांश प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में गुरुकुल पब्लिक स्कूल ऊना की छात्रा कनिका को पहला स्थान मिला। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के करूणेश को पहला स्थान मिला। इनोवेटिव साइंस माॅडल के जूनियर वर्ग में पीएम श्री रावमापा कन्या रामपुर की छात्रा मन्नत और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रावमापा सरकाघाट की स्नेहा पटियाल और अमन को पहला स्थान मिला। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पहला डीसीएम लछूड़ी चंबा के परिधि और सारांश, सीनियर वर्ग में डीएवी चंबा के यशवर्धन व अरनव को पहला स्थान मिला। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सेंट ल्यूक्स के अरहान व नीतीश ने पहला स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में रावमापा त्यूरी के आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में डीएवी एसजेवीएनएल दत्तनगर रामपुर की स्वास्ती शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। साइंस स्किट में शिवालिक साइंस स्कूल नालागढ़ ने पहला, रावमापा बालकरूपी ने दूसरा, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।