चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में एनएसएस शिविर में श्रमदान करते स्वयंसेवी। स
हरिपुर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वयंसेवकों ने सफाई की। अभियान के अंत में कार्यवाहक प्राचार्य प्रभात कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए ,जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। इस दौरान डॉ. नवीन कुमार शर्मा, प्रो. दीक्षा चंदेल और प्रो. रूपाली शर्मा भी शामिल रहे।