फोटो शशिपाल राणा के बेटे को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते बीएसएफ के अधिकारी स्त्रोत जागरुक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। बीएसएफ की 107 बटालियन में तैनात सब इंस्पेक्टर शशि पाल राणा का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उनका निधन बुधवार शाम को हुआ था। वीरवार को पैृतक गांव बनूरी के श्मशानघाट में उनके सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बनोई से डिप्टी कमाडेंट जयराम मीना और इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में आई टुकड़ी ने शशि पाल की पार्थिव देह को सलामी दी।
बेटे आवंतिक ने शशि पाल राणा को मुखाग्नि दी। इस दौरान पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर की तरफ से सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट सीएस खरवाल, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार वर्मा और प्रदेश पैरामिलिट्री कल्याण संगठन से मुख्य प्रवक्ता मनवीत्चंद कटोच ने प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा एक्स (डीआईजी) की तरफ से श्रद्धांजलि दी। शशिपाल राणा अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। इस मौके पर पार्षद मोनिका शर्मा, पूर्व प्रधान अजय शर्मा, प्रोफेसर पीके डोगरा और सूबेदार जीवन राणा समेत सैकड़ोंं लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।