फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सफाई कर्मियों की समय-समय पर हो जांच

Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में वाल्मीकि महासभा के सम्मेलन में मौजूद लोगस्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
-राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
विज्ञापन

-नगर निगम पालमपुर प्रशासन को कहा- पहचान पत्र भी बनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। सफाई कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम पालमपुर प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने कहा कि सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच समय-समय पर सुनिश्चित की जाए। सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाए जाएं, जिनमें उनका रक्त समूह भी अंकित हो। सफाई कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए नियमित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए, ताकि उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी उन्हें मिल सके।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुरक्षा किट, उपकरण और मशीनों का सही ढंग से वितरण और उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कार्य के दौरान मिलने वाली सुविधाओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों से फीडबैक भी लिया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग पूरी तत्परता से काम करेगा। सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। वह पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समाधान करना आयोग का दायित्व है और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले उन्होंने नगर निगम पालमपुर और उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, एसडीएम डॉ. ओपी यादव, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा, महासचिव सीताराम, महासचिव राकेश गिल, हिमाचल इकाई के अध्यक्ष दीपक लाहौरवी सहित अन्य पदाधिकारी और लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें