फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्यपाल का नाम नहीं बता पाईं जमा दो की छात्राएं

Sat, 17 Aug 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा का औचक निरीक्षण करने के दौरान छात्राओं से सवाल पूछत
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) देहरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पूछे सवाल प्रदेश के राज्यपाल का क्या नाम है...का जमा दो की छात्राएं जवाब नहीं दे पाई। शुक्रवार सुबह उन्होंने नवमी, दसवीं और जमा दो की कक्षाएं में जाकर छात्राओं से सीधे सवाल जवाब किए। नवमी कक्षा में पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने सवाल किया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री का क्या नाम है। सभी छात्राओं ने इसका जवाब दे दिया। इसके बाद देहरा के विधायक, शिक्षा मंत्री और राज्यपाल का नाम पूछा, जिसका जवाब भी छात्राओं ने बखूबी दे दिया।
विज्ञापन

नवमी और दसवीं कक्षा की स्कूली छात्राओं से सवाल जवाब करने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही जमा दो कला संकाय की कक्षा में पहुंचे तो उन्होंने वही सवाल दोहराए। जमा दो की छात्राओं ने सभी सवालों के जवाब तो दे दिए लेकिन एक सवाल पर पूरी क्लास में चुप्पी छा गई। मुख्यमंत्री की ओर से पूछा गया सवाल था कि हिमाचल के राज्यपाल का क्या नाम है। इस सवाल पर छात्राएं एक-दूसरे का चेहरे देखने लगीं।
सवाल का जवाब न मिलने पर मुख्यमंत्री कक्षा से निकल आए और उन्होंने स्कूल प्रशासन को कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दें। इसके बाद मुख्यमंत्री स्कूल परिसर से चले गए और उन्होंने देहरा शहर में खाली पड़ी सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर उनके साथ जिलाधीश, एसपी सहित कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र मनकोटिया भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें