फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओवरलोडिंग पर बस चालकों की लगी क्लास

Sat, 17 Aug 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के आसपास क्षेत्र में निजी स्कूल की बसों की चैकिंग करते हुए एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
धर्मशाला। उपनिदेशक (कार्यकारी) प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा अश्वनी कुमार भट्ट की अगुवाई में शुक्रवार को कांगड़ा जिला के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र, हरिपुर, गुलेर और जसवां परागपुर आदि विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर निजी स्कूल की बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान करीब तीन बसों में नियमों की अवहेलना पाई गई। जिस पर शिक्षा उपनिदेशक ने बस चालक और स्कूल संचालकों को विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण आए दिन सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से बच्चों का ट्रेवलिंग शुल्क तो पूरा वसूलते हैं, लेकिन क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने से अधिकतर विद्यार्थियों को बसों में सीट उपलब्ध नहीं करवाते हैं। जिस कारण खड़े रहकर ही विद्यार्थियों को सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने सभी स्कूल बसों में फर्स्ट ऐड बॉक्स बॉक्स समेत यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में किसी निजी स्कूल बस में नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक (कार्यकारी) अश्वनी कुमार भट्ट ने कहा कि आगामी दिनों में जिले के अन्य उपमंडलों में भी स्कूल बसों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें