फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव चलाया जाएगा चिट्टा मुक्त पंचायत अभियान : डॉ. राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। पंचायत चुनाव से पहले क्षेत्र में नशा विरोधी मुहिम को तेज करने का निर्णय लिया गया है। नशा मुक्ति अभियान समिति सज्याओ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में तय किया गया कि गांव-गांव जाकर ‘चिट्टा मुक्त पंचायत’ बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अभियान की संयोजक डॉ. वीना राठौर ने की।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वे ऐसे प्रतिनिधियों को चुनें, जो अपनी ग्राम पंचायत को चिट्टा और अन्य नशों से मुक्त बनाने के लिए शपथ लें और इसके प्रति वचनबद्ध हों। यह अभियान 15 अप्रैल (हिमाचल दिवस) से शुरू होकर मतदान तक जारी रहेगा। इसके अलावा जिन गांवों में अभी तक वार्ड सम्मेलन आयोजित नहीं हुए हैं, उन्हें पांच अप्रैल तक पूरा करने का निर्णय लिया गया। समिति ने यह भी तय किया कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में महिलाओं, स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए नशा मुक्ति विषय पर क्षमता विकास कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में कुल्लू में हिमाचल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के कुछ कर्मियों की चिट्टा तस्करी में संलिप्तता के मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने प्रदेश सरकार से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। डॉ. वीना राठौर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को व्यापक बनाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर रणताज राणा, सतीश कुमार, रत्न चंद, हेमराज गुलेरिया, मोहनलाल, मिलाप चंदेल, सोहन सिंह, भोलादत्त कश्यप और भूपेंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें