फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गूहण में होशियारपुर के युवकों से पकड़ा चिट्टा

Thu, 06 Feb 2025 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के गूहण में ईंट भट्ठे के पास पंजाब के होशियारपुर दो युवकों से पुलिस ने 15.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि बुधवार देर रात को नगरोटा सूरियां पुलिस हेड कांस्टेबल विजय के नेतृत्व में गज खड्ड में माइनिंग को लेकर पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा और सूचना मिलने पर डीएसपी जवाली बीरी सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों की तलाशी लेने पर एक युवक के पास 7.80 ग्राम और दूसरे युवक के पास 7.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों की पहचान पंजाब के गढ़शंकर, जिला होशियारपुर निवासी सलमान खान और पवन के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों को जवाली न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें