जसूर (कांगड़ा)। थाना डमटाल के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना पर करण लोधी पुत्र मोहन लाल निवासी गांव व डाकघर गन्ना तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब को 14.10 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी मौजूदा समय में अजय कुमार वीपीओ छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा में किराए के मकान में रह रहा है। नूरपुर पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो चिट्टा और एक डिजिटल माप-तोल मशीन बरामद हुई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह जानकारी नूरपुर के अतिरिक्त एसपी सुरेंद्र शर्मा ने दी।