फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिराग भानु सिंह होंगे जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा

Wed, 24 Sep 2025 09:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी चिराग भानु सिंह अब कांगड़ा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभालेंगे। वह जल्द ही धर्मशाला में अपने नए दायित्व को ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

चिराग भानु सिंह ने वल्लभ पीजी कॉलेज मंडी से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से कानून की पढ़ाई की है। वर्ष 1994 में वे उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन शिमला के सदस्य बने और सिविल, क्रिमिनल, संवैधानिक तथा सेवा संबंधी मामलों में वकालत की। 2003 में उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार के उप महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। वे बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के सदस्य भी रह चुके हैं।
वर्ष 2007 में उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने सोलन, ऊना, चंबा और बिलासपुर जिलों में सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त वे औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे, जहां मात्र दो वर्षों में उन्होंने 1500 से अधिक मामलों का निपटारा कर रिकॉर्ड स्थापित किया।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में चिराग भानु सिंह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल हुए, जिसका नेतृत्व तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने किया था। उच्च न्यायालय के ताजा आदेशों के तहत अब वे धर्मशाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें