बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय होली महोत्सव पपरोला को लेकर पपरोला न्यू बस स्टैंड के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ सलाहकार घनश्याम मेहता, राजकुमार कौड़ा, मनोज महाजन, रमन नंदा, सरदार अवतार सिंह, डॉक्टर अतुलेंद्र सूद, जगदीश सूद, राजन मेहता, अरविंद सूद, संतोख सिंह, रमेश सूद, कृपाल सिंह, दविंद्र गुप्ता, नरेश मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार होली मेले के दौरान न्यू बस स्टैंड में बच्चों की प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों को करवाया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। बैठक में रितेश सूद को प्रधान, धीरज सूद, रित्विक सूद वरिष्ठ उप प्रधान, सत्यम सूद, वाली चौधरी और हरीश अरोड़ा, जबकि दिशांत गुप्ता को उपप्रधान नियुक्त किया गया। विपिन शर्मा और संजय सोनी को सचिव, आशीष सूद और संजय सूद को सहसचिव बनाया गया। इसके अलावा सलाहकार के रूप में अनिल सूद, विक्रम सिंह, कमल सूद, जतिन कौड़ा और रिंकू चौधरी को नियुक्त किया गया। इसके साथ प्रेस सचिव मनीष सूद और सेतु महाजन नियुक्त किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के समय न्यू बस स्टैंड से चलने वाली झांकी के लिए राजा, समीर सूद, ओमी, निशांत, साहिल को सदस्य नियुक्त किया गया, जिससे झांकी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला जा सके। इस मौके पर पारुल महाजन, जस्सी, अतुल, सुमित, अमोल सूद, अंकुश कौड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।