फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने मोहा मन

Sun, 06 Sep 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता में जीनियस हाउस ने जूनियर और मेक्रोमाइंड ने सीनियर वर्ग में मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगथ (कांगड़ा)। आधुनिक पब्लिक स्कूल जसूर (मठोली) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता तथा चौथी से दसवीं कक्षा तक जूनियर और सीनियर वर्ग में इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। ‘मेरा कृष्णा सबसे प्यारा और मेरी राधा सबसे प्यारी’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, एक्सीलेंट, जीनियस, ब्रिलियंट और मेक्रोमाइंड हाउस के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में जीनियस हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में मेक्रोमाइंड हाउस विजेता रहा। कक्षा नौवीं के अर्शदीप, कार्तिक और पीयूष ने पंजाबी गीत ‘मोरनी’ पर प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में स्कूल के अध्यापकों ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को फलाहार वितरित किया गया। प्रधानाचार्य सुशवीन पठानिया और निर्मल ठाकुर ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी और नूरपुर के राज्यस्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें