फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बाली के घर किया नाश्ता, एक घंटे तक मंथन

Tue, 09 Apr 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा में विधायक आरएस बाली के घर पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
विज्ञापन
कांगड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के कांगड़ा स्थित मजदूर कुटिया पहुंचे। मजदूर कुटिया में करीब एक घंटे तक बंद कमरे में नाश्ते के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की गुफ़्तगू हुई। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने लोकसभ और विधानसभा चुनाव को पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है।
विज्ञापन

जाहिर है इस चर्चा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों को लेकर बिसात बिछी है। कांग्रेस चुनाव को लेकर जल्द प्रत्याशियों के बारे में अपने पत्ते खोलने जा रही है, ऐसे में सीएम का कांगड़ा आकर कांग्रेस नेताओं से मंत्रणा करना कई बड़े सियासी संकेत दे रहा है। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर और कांग्रेस प्रवक्ता अशोक हिमाचली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें