फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टमक की थाप पर जिलास्तरीय बैसाखी मेला का आगाज

Tue, 09 Apr 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टमक पर थाप लगाकर दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली का आगाज करते नपं चेयरमैन राजिंदर राजू
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के मिनी हरिद्वार में 13-14 अप्रैल को आयोजित होने वाला दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला का आगाज सोमवार को टमक की थाप से हुआ। जिला स्तरीय बैसाखी मेला के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने पूजा-अर्चना की और लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। राजू ने कहा कि 13 अप्रैल को मिनी हरिद्वार जवाली में बैसाख संक्रांति का महास्नान होगा। इसमें दूरदराज से लोग आकर मिनी हरिद्वार में स्नान करते हैं।
विज्ञापन

इसी रात्रि को सांस्कृतिक नाइट का भी आयोजन होगा। 14 अप्रैल को जिला स्तरीय दंगल होगा, जिसमें नामी-गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। इस रात को भी सांस्कृतिक नाइट करवाई जाएगी। इस मौके पर जेई शशि वालिया, कनिष्ठ सहायक बलबंत सिंह, नपं के उपाध्यक्ष एवी पठानिया, पार्षद जगपाल जग्गू, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा, पार्षद सुषमा परमार, पार्षद पुष्पा चौधरी, आईएमसी जवाली के चेयरमैन मनु शर्मा, कर्ण मेहरा, सौरभ चौधरी, अमित चौधरी, रविंद्र कपिला, सतीश गुप्ता, रमेश शर्मा, दुर्गेश, सौरभ मल्होत्रा, विजय कुमार, अंकुश गोस्वामी, संदीप कुमार, मेहरा बिरादरी के पूर्व प्रधान प्रकाश मेहरा, परमजीत, नरेश कुमार और सिंह सभा जवाली के प्रधान महिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें