फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को 90 हजार रुपये बकाया दें मुख्यमंत्री : काजल

Mon, 09 Nov 2026 08:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक पेंशन के साथ पिछले चार वर्षों का बकाया 90 हजार रुपये एकमुश्त देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में कई गारंटियां दी थीं। अब जनता सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है। वह सोमवार को खोली पंचायत के वार्ड चार में आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खोली में विधायक प्राथमिकता योजना के तहत साढ़े तीन करोड़ रुपये की पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में है। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष अनूप चांगरा, उपप्रधान साहिल कुमार, वार्ड पंच अजुध्या देवी, सोनू कुमार, चंचला देवी, विपन कुमार, मनीष कुमार और कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
पवन काजल ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार से कड़े सवाल पूछे जाएंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और कांगड़ा क्षेत्र की चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं तथा ठप पड़े विकास कार्यों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें