फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बासा वजीरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 29 Jun 2026 08:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अंकुश भंडारी। -फाइल फोटो
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के बासा वजीरा गांव में रविवार रात को रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकुश भंडारी (40) निवासी बासा वजीरा के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांगड़ा की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे अंकुश अपने काम से घर वापस लौट रहा था।
नूरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग के पास जब वह पहुंचा, तो जोगिंद्रनगर से पठानकोट की ओर जा रही रेलगाड़ी आ गई। ट्रेन को सामने देखकर अंकुश घबरा गया और जल्दबाजी में ट्रैक पार करने के प्रयास में अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पटरी पर ही गिर पड़ा। जब तक वह संभलकर ट्रैक से हट पाता, तब तक वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित किया। जीआरपी कांगड़ा के हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें