फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओटीपी दे रहा दगा, कहीं नंबर ही लिंक नहीं, डिपुओं से खाली हाथ लौट रहे लोग

Sun, 22 Jun 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राशन डिपुओं में ओटीपी के माध्यम से राशन लेना भी उपभोक्ताओं के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं को कभी मोबाइल में ओटीपी नहीं आ रहे तो किसी का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है। कुछ उपभोक्ताओं के आधार कार्ड से जुड़े नंबर ही बंद हो चुके हैं। इस कारणवश उपभोक्ता डिपुओं में राशन नहीं ले पा रहे हैं और खाली हाथ ही घर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। हालांकि, खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से उपभोक्ताओं को 30 जून तक ट्रायल के आधार पर ओटीपी के माध्यम से राशन देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि बायोमीट्रिक मशीनों में एल-0 और एल-1 सर्वर काम करता है। केंद्र से अपडेशन के बाद मशीनों में एल-0 सर्वर काम नहीं कर रहा है। इस कारण लोगों की बायोमीट्रिक से राशन देने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद ही ओटीपी के माध्यम से राशन देना शुरू किया था, लेकिन इसमें भी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ है।


आधार अपडेट होने के दो दिन बाद ही डिपुओं में ले सकते है राशन
उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के चलते खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से उन्हें आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को अपडेट करवाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि आधार कार्ड अपडेट हो जाने के दो दिन बाद ही उपभोक्ता डिपुओं में जाकर राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन




डिपुओं में ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। कई ऐसे उपभोक्ता है, जिनके आधार कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं। इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -फौजा सिंह, उपभोक्ता

पहली बार डिपुओं में ओटीपी से राशन मिल रहा है। कई लोग ऐसे है, जिन्होंने अपने आधार कार्ड ही अपडेट नहीं करवाए है, तो कुछ की मोबाइल सिम ही बंद हो गई हैं। इस कारण वे राशन नहीं ले पा रहे हैं। - लाडी सिंह, उपभोक्ता

उपभोक्ताओं को ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जा रहा है, लेकिन आधार और मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जल्द अपडेट करवा लें।
विज्ञापन

-पुरुषोत्तम सिंह, नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें