फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जून में डिपुओं में मिल सकता है सरसों का सस्ता तेल

Thu, 28 May 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जून माह में लाखों उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दाम पर सरसों का तेल खरीदने से राहत मिल सकती है। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से अगले महीने सस्ते राशन की दुकानों में सरसों का तेल उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। पिछले कुछ समय से डिपुओं में नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को बाजार से महंगे दाम पर तेल खरीदना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हालांकि, गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) वाले उपभोक्ताओं को जून में भी आटे की पूरी मात्रा नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से पिछले चार महीनों से एपीएल श्रेणी के आटे में लगातार कटौती की जा रही है। फरवरी में 11 किलो आटा दिया गया था। मार्च, अप्रैल और मई में 12 किलो आटा उपलब्ध करवाया गया। अब जून माह में भी एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही मिलेगा। चावल की मात्रा छह किलो ही निर्धारित रखी गई है। राशन की आपूर्ति के लिए एलोकेशन जारी कर दी गई है।
एनएफएसए उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 89 रुपये प्रति किलो
डिपुओं में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 89 रुपये प्रति किलो, चना दाल 61 रुपये और मलका मसूर 67 रुपये प्रति किलो मिलेगी। एपीएल उपभोक्ताओं के लिए उड़द दाल 94 रुपये, चना दाल 66 रुपये और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलो तय की गई है।
विज्ञापन


-

सस्ते राशन की दुकानों के एपीएल उपभोक्ताओं को जून में भी 12 किलो आटा व छह किलो चावल मिलेंगे। नए दामों की दालें भी इस महीने से डिपुओं में उपलब्ध हैं। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें