फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएचसी तियारा की टपकती छत को 15 लाख से लगेगा मरहम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बरसात के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तियारा की छत से पानी टपकने की समस्या का जल्द समाधान होगा। अस्पताल की छत की मरम्मत के लिए निदेशालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 15 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। अस्पताल की छत लंबे समय से बारिश के दौरान टपक रही है।
इसके कारण भवन की दीवारों में सीलन आ गई है। साथ ही भवन के ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब राशि जारी होने के बाद छत की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की योजना बरसात समाप्त होने के बाद कार्य शुरू करवाने की है। मरम्मत के बाद छत से पानी टपकने और दीवारों में बढ़ रही सीलन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की स्थिति को दुरुस्त करना जरूरी माना जा रहा है।
सीएचसी तियारा की छत की मरम्मत के लिए पैसा आ गया है। बरसात के कारण छत टपकने की समस्या आती है। बरसात के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। -डॉ. विक्रम कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें