फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएचसी खैरा को मिला लैब टेक्नीशियन, मरीजों को राहत

Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में लैब टेक्नीशियन ने ज्वाइन कर लिया है। सीएचसी में यह पद करीब एक दशक से रिक्त चल रहा था। हालांकि विभाग ने इसके लिए वैकल्पिक तौर पर आउटसोर्स (आरकेएस) पर तैनाती की थी, लेकिन अधिक वर्कलोड के चलते रोगियों को रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब नियुक्ति होने पर जहां दो लैब कर्मी होने से एक ओर रोगियों को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर अधिक समय तक सैंपल भी लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सीएचसी खैरा के प्रभारी डाॅ. निशांत जसवाल ने बताया कि खैरा में लैब टेक्नीशियन ने ज्वाइन किया है और अब रोगियों को लैब जांच की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पंचायत प्रधान विनोद कुमार, उपप्रधान राजेंद्र कटोच, आरकेएस सदस्य रसम पाल ने लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति किए जाने के लिए आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा तथा विभाग के आला अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें