फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: न्यायिक हिरासत में भेजा चरस तस्करी का आरोपी

Sat, 18 Oct 2025 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सुरिंद्र उर्फ मिर्जा निवासी चलवाड़ा, तहसील जवाली को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सुरिंद्र 12 मार्च 2024 को कांगड़ा पुलिस थाना में दर्ज 1.950 किलोग्राम चरस मामले में फरार था। इससे पहले उसी मामले में सुखराम (रोपा तहसील पद्दर) और बिशन दास (बठेरी तहसील कोटला, जिला मंडी) को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। उस समय सुरिंद्र घटनास्थल से भाग निकला और पुलिस की नजरों से बचने के लिए जम्मू, पंजाब और हरियाणा में भूमिगत रहा।
पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी और 13 अक्तूबर को फतेहपुर में जिला पुलिस कांगड़ा ने नूरपुर पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी सुरिंद्र को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संबद्ध अपराधियों की पहचान करने के लिए भी प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें