रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ के तहत आसपास के क्षेत्रों में बीती रात अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ। गांव सर बंडा में वीरेंद्र शर्मा का स्लेटपोश मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि घर के सभी सदस्य बाहर थे। वहीं, रास्ते का डंगा भी गिर गया। शौचालय को भी काफी नुकसान हुआ। उन्होंने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत रक्कड़ की प्रधान जीवना देवी ने कहा कि मौका पर देखकर प्रशासन से सहायता की मांग की जाएगी।