रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की ओर से सात सितंबर की रात को नाके के दौरान 2.046 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी को न्यायालय ने दोबारा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बुधवार को आरोपी की रिमांड की अवधि समाप्त होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि सात सितंबर को नाके के दौरान कार चालक अर्जुन परदेसी निवासी तियामल तहसील डाडासीबा को चरस के साथ पकड़ा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी चरस सप्लाई करता था और इसे कहां से लाया था, इस बिंदु पर भी जांच जारी है। न्यायालय से आरोपी को दोबारा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। संवाद