फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएसआईआर पालमपुर में मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर ने 84वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय विवि बठिडां (पंजाब) के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी व सीएसआईआर-इनोवेशन कॉम्प्लेक्स मुंबई के डॉ. रविकृष्ण चेबोलू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर अपनी स्थापना से ही अनुसंधान और विकास में अग्रणी रहा है। डॉ. रविकृष्ण ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा के उभरते स्वरूप और इस संदर्भ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर बल दिया। इससे पहले सीएसआईआर पालमपुर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण में सीएसआईआर की भूमिका तथा संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुष्पविज्ञान, सुगंध, मिलेट, जैवसंपदा मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि इनसे समाज को किस तरह से लाभ प्राप्त हुए हैं। कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से देश को बहुत अधिक उम्मीद है। इस अवसर पर तीन प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं दो उद्यमियों को शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए गए। कार्यक्रम में संस्थान से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए स्टाफ सदस्य ब्रह्म दास और रुजला देवी को सम्मानित किया गया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टाफ सदस्यों के बच्चों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें