साई गांव में पशुओं के लिए रखे चारे में लगी आग। -संवाद
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की धुपक्यारा पंचायत के साई गांव में रविवार दोपहर बाद 3ः30 बजे के करीब आग लगने से भारी नुकसान हो गया। यह आग साई गांव के धर्मचंद द्वारा गोशाला के पास रखी गई सूखी घास में लगी थी। आसपास के लोगों ने धुंआ और आग लपटें देखी तो घटनास्थल की ओर दौड़े।
मगर तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण विभाग की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते स्थानीय लोगों को आग बुझाने के लिए हैंडपंप से पानी लाना पड़ा, जिससे आग बुझाने में कठिनाई आई।
घटना में साई गांव के घरों तक जाने वाली बिजली लाइन के तार भी जल गए। सूचना मिलने पर बिजली बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई को बंद किया। आगजनी से हजारों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। संवाद