लंज (कांगड़ा) राजकीय महाविद्यालय लंज में सत्र 2024-25 के लिए तीनों विषयों आर्ट्स, कामर्स और साइंस के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। काॅलेज के प्राचार्य संजय शर्मा ने कहा कि 16 जून को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी।
वहीं, चंगर संघर्ष सेवा समिति लंज के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया ने कहा कि समिति पहले ही 20 से ज्यादा लड़कियों की पढ़ाई लंज कॉलेज में करवा रही है अगर इस बार भी कोई गरीब छात्र या छात्रा का लंज काॅलेज में दाखिला होता है या उसके सिर पर पिता का साया नहीं है या फिर बीमार रहता है तो समिति उस बच्चे की एडमिशन किताबों से लेकर पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाएगी। क्योंकि हमारी संस्था का मकसद है कि कोई भी छात्र आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए।