फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी के लिए कमाऊ पूत बनी चामुंडा-वृंदावन बस

Sun, 12 Apr 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-अप्रैल में छुट्टियां होने के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
विज्ञापन

-ऑनलाइन बुकिंग हो रही अधिक, आठ माह पहले शुरू हुई थी सेवा
-
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चामुंडा से वृंदावन जाने वाली बस इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था की मुख्य कड़ी बन गई है। अप्रैल माह में छुट्टियों की अधिकता के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे यह बस निगम के लिए कमाऊ पूत साबित हो रही है।
सुबह चामुंडा धाम से रवाना होने वाली यह बस यात्रियों से भरी होती है। बिना अग्रिम बुकिंग के यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या ने न केवल आय में इजाफा किया है बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई गति दी है। अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है। लगभग आठ माह पहले शुरू हुई इस बस सेवा ने कुछ ही समय में आय के नए आयाम छुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टियां होने के कारण चामुंडा-वृंदावन बस में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बस दोपहर 3:20 बजे वृंदावन के लिए रवाना होती है। वृंदावन से दोपहर 3:00 बजे चामुंडा के लिए आती है। ऑनलाइन ही सीटें बुक हो जा रही हैं। प्रतिमाह लाखों रुपये की आय निगम को हो रही है।
-पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी, धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें