फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने प्रदेश को दी रिकॉर्ड सहायता राशि, कांग्रेस का झूठ ध्वस्त : कपूर

Thu, 16 Oct 2025 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि 2023 की विनाशकारी आपदाओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल को रिकॉर्ड सहायता राशि जारी की है। इस सहायता से केंद्र सरकार पर मदद न करने का कांग्रेस का झूठा प्रचार पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

यहां जारी प्रेस बयान में त्रिलोक कपूर ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब प्रदेश के लोग प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे थे, तब राज्य की कांग्रेस सरकार सस्ती राजनीति में लिप्त थी। केंद्र सरकार पर मदद न करने का निराधार आरोप लगा रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पीडीएनए के आधार पर प्रदेश को कुल लगभग 3,190 करोड़ रुपये की सहायता दी है। इसमें से नवंबर 2023 में 494.41 करोड़ रुपये जारी किए गए।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पहले एक लाख रुपये से अधिक के टेंडर ऑनलाइन करने का दावा किया था। केंद्रीय सहायता मिलने के बाद अचानक पांच लाख रुपये तक के टेंडर फिर से ऑफलाइन शुरू कर दिए गए। यह कदम साफ दर्शाता है कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की मंशा रखती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा आपदा राहत के लिए भेजा गया यह पैसा हिमाचल के लोगों का हक है। इस फंड में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके वितरण तथा उपयोग की निगरानी और ऑडिट के लिए हर स्तर पर दबाव बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें