देहरा में अशोक स्तंभ चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीयू के छात्र।स्रोत
- फोटो : Archive
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा कैंपस के विद्यार्थियों ने सोमवार को देहरा बाजार में रोष रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली बलिदानी भुवनेश डोगरा स्टेडियम से शुरू होकर देहरा बाजार होते हुए अशोक स्तंभ चौक तक पहुंची।
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता सूची से संबंधित मामलों में लोगों के अधिकारों व आपत्तियों के उचित समाधान की मांग उठाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।
छात्र नेता संकल्प पाठक ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। विद्यार्थियों ने चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा हटाए गए नामों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की। संवाद