फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में केंद्रीय विवि के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Tue, 06 Oct 2026 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देहरा में अशोक स्तंभ चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीयू के छात्र।स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा कैंपस के विद्यार्थियों ने सोमवार को देहरा बाजार में रोष रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली बलिदानी भुवनेश डोगरा स्टेडियम से शुरू होकर देहरा बाजार होते हुए अशोक स्तंभ चौक तक पहुंची।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता सूची से संबंधित मामलों में लोगों के अधिकारों व आपत्तियों के उचित समाधान की मांग उठाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।
छात्र नेता संकल्प पाठक ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। विद्यार्थियों ने चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा हटाए गए नामों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें