फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने पेश किया 3675.30 करोड़ का बजट

विज्ञापन
मैक्लोडगंज में निवार्सित तिब्बती संसद के बजट सत्र में बोलते हुए तिब्बती प्रधानमंत्री पेंपा सेरि
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 17वीं निर्वासित तिब्बती संसद का नौवां बजट सत्र शुरू हुआ। इसमें केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के वर्तमान वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का 2025-2026 का बजट पेश किया। इस दौरान 3675.30 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई। बजट सत्र 31 मार्च तक आयोजित किया जाना है। सोमवार को निर्वासित तिबब्ती संसद के अध्यक्ष खेंपो सोनम तेनफेल, प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग, उपसभापति डोलमा सेरिंग तेखांग, मंत्रियों और सांसदों की उपस्थिति में सदन में तिब्बती राष्ट्रगान का गायन के बाद अध्यक्ष ने सत्र का उद्घाटन भाषण दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्षों और तदर्थ समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई। इसके बाद निर्वासित तिब्बती संसद की बजट अनुमान समिति के अध्यक्ष सांसद गेशे ल्हारम्पा अटुक त्सेतेन ने समिति की संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के 2025-2026 के बजट पर बहस के लिए प्रस्ताव सांसद गेशे अटोंग रिनचेन ग्यालत्सेन ने पेश किया और सांसद तेंजिन जिगदल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद, 12वीं लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष सांसद गेशे अटोंग रिनचेन ग्यालत्सेन ने समिति की रिपोर्ट पेश की। सदन ने जर्मन सांसद अन्ना-एलिजाबेथ, केट (ब्रिटेन से तिब्बत समर्थन समूह की सदस्य) और पूर्व संसदीय महासचिव सेरिंग दोरजी का पर्यवेक्षक के रूप में स्वागत किया। बजट सत्र के पहले दिन दोपहर 3 बजे की कार्यवाही के बाद अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें