फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्रीय टीम ने धर्मशाला में लिया मानसून से हुए नुकसान का जायजा

विज्ञापन
धर्मशाला के खड़ा डंडा रोड़ का निरीक्षण करते अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल के सदस्य। -स्रोत: प्रशास
विज्ञापन
धर्मशाला। मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) मंगलवार को धर्मशाला पहुंचा। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम रामचंद्रुडु के नेतृत्व में दल ने सुधेड़ और धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर खड़ा डंडा रोड का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने टीम को सड़कों और आसपास के बुनियादी ढांचे को पहुंची क्षति की जानकारी दी। सुधेड़ में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने केंद्रीय दल को भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से जिले में कई मार्ग प्रभावित हुए हैं और प्रशासन इनकी मरम्मत व बहाली का कार्य तेजी से करवा रहा है।
दल प्रमुख रामचंद्रुडु ने अधिकारियों से सड़क क्षति की प्रकृति और प्रभावित हिस्सों का ब्योरा लिया। साथ ही उन्होंने मरम्मत व पुनर्स्थापन कार्यों की प्रगति और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद दल ने खड़ा डंडा रोड का जायजा लिया, जहां अधिकारियों ने मानसून से बुनियादी ढांचे पर पड़े असर की जानकारी दी। इससे पूर्व दल ने एचपीसीए स्टेडियम का दौरा किया और फिर मैक्लोडगंज पहुंचकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से अनौपचारिक शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

दौरा पूरा करने के बाद केंद्रीय दल कुल्लू जिले के लिए रवाना हो गया। इस दौरान दल के सदस्य एवं जल शक्ति विभाग के निदेशक प्रकाश चंद, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक रामावतार मीणा, इसरो के रिमोट सेंसिंग सेंटर (हैदराबाद) के वैज्ञानिक डॉ. शशिवर्धन रेड्डी और एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें