फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा अस्पताल के पुरुष वार्ड में बेड पर गिरी छत की सीलिंग

Tue, 13 Oct 2026 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में सिलिंग टूटने से छत में बना छेद। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। नागरिक अस्पताल कांगड़ा के पुरुष वार्ड में छत की सीलिंग का एक हिस्सा अचानक बेड पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस बेड पर सीलिंग गिरी, उस समय वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी तीमारदारों के अनुसार छत के बाहरी हिस्से से बंदर वार्ड के भीतर दाखिल हो गए थे। बंदरों की तेज उछल-कूद के कारण सीलिंग का हिस्सा भरभराकर सीधे नीचे लगे बेड पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. अल्पना कायस्था ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि सीलिंग की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू करवा दिया गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

नागरिक अस्पताल कांगड़ा में सिलिंग टूटने से छत में बना छेद। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें