फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धार चढ़ियार अस्पताल में शुरू हुई सीबी नॉट मशीन

Sun, 01 Dec 2024 09:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बक्शी प्रताप सिंह राजकीय विद्यालय चढ़ी यार के वार्षिक समारोह में छात्रों के साथ विधायक किशोरी ल
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने शनिवार को धार चढ़ियार के सिविल अस्पताल में सीबी नॉट मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैजनाथ हल्के में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किशोरी लाल ने बताया कि यह मशीन टीबी की जांच के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है। इसके संचालन से चढ़ियार और आसपास की दो दर्जन पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके बाद विधायक किशोरी लाल ने राजकीय बक्शी प्रताप सिंह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़ियार के वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कियाष कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल देवराज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएमओ महाकाल दिलावर दियोल, डॉ. रजत, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि स्याल, अजय गौड, मीरा देवी, चरित राणा, जनक और सतीश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें